इस आदमी का नाम शाहिद है। शाहिद रायबरेली के रहने वाले हैं। मिट्टी के बर्तन बनाकर घर का गुजारा चलाते हैं। परिवार में पत्नी साजिदा और तीन बच्चे हैं। इन्हें जीएसटी विभाग द्वारा 1 करोड़ 25 हजार रुपये का नोटिस भेजा गया है। नोटिस डाक के माध्यम से पहुंचा। शाहिद ने कहा है कि अगर यह नोटिस वापस नहीं लिया गया तो वह अपने परिवार के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे। शाहिद ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड, दोनों खो चुका था। नया 5 वर्ष पूर्व बनवाया है। उनके साथ फ्रॉड किया गया है।
