
संजय झा से पटना आवास पर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेंटकर पाग, चादर से किया सम्मानित
दरभंगा। राज्यसभा सदस्य सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मिथिला सपूत, संजय कुमार झा से पटना स्थित आवास पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हम सेकुलर के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता ने कहा संजय झा से मुलाकात कर पाग व चादर से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राजनीतिक, विकासात्मक मुद्दो पर सुखद चर्चा हुई एवं दैनिक वेतनभोगी वनकर्मी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ मांग पत्र सौपा गया। सांसद महोदय ने फोन से वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव से बात कर समस्या का निराकरण हेतु उचित दिशा निर्देश दिया.मांग पत्र के माध्यम से दैनिक वेतन भोगी वनकर्मियो की सेवा नियमित करने,सरकारी संकल्प के आधार पर कुशल/अकुशल श्रमिको के लिए निर्धारित वेतनवृद्धि का लाभ शीघ्र प्रदान करने एवं बकाया मजदूरी का भुगतान कराने की मांगों की पूर्ति कराने का अनुरोध किया गया.प्रतिनिधिमंडल मे हम श्रमिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के.दत्ता,हम प्रदेश सचिव विपिन कु.दास,संघ के महासचिव कमल देव सिह,ललन मंडल,मुकेश पासवान,मोल्हु पासवान शामिल रहे