अन्य

इग्नू ने की फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी लॉन्च की घोषणा

दरभंगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपने स्कूल ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन के माध्यम से जनवरी 2026 प्रवेश सत्र के लिए 4 वर्षीय अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम के तहत फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी लॉन्च करने की घोषणा की है।

मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा मोड में पेश किया जाने वाला यह क्रिएटिव प्रोग्राम यूजीसी के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार डिजाइन किया गया है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ संतन कुमार राम ने बताया कि फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम का लक्ष्य सीखने वालों को टेक्सटाइल साइंस, फैशन डिजाइन और गारमेंट कंस्ट्रक्शन में एक मजबूत नींव और प्रैक्टिकल स्किल्स से लैस करना है। यह टेक्सटाइल की वैज्ञानिक समझ को क्रिएटिव डिजाइन और टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ इंटीग्रेट करता है जिससे छात्रों को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड भूमिकाओं के लिए तैयार किया जाता है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा क्षेत्रीय निदेशक, डॉ संतन कुमार राम ने बताया यह प्रोग्राम इनोवेशन सस्टेनेबिलिटी और प्रोफेशनल क्षमता पर जोर देता है। जिससे ग्रेजुएट टेक्सटाइल और अपैरल इंडस्ट्री एंटरप्रेन्योरशिप या उच्च शिक्षा में कैरियर बना सकते हैं। प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी विज्ञान के साथ 10+2 पास होना चाहिए। इस कार्यक्रम को करने के लिए शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी है एवं पंजीकरण और विकास शुल्क के साथ शुल्क 11000 रुपए प्रति वर्ष है। विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष एक प्रमाण पत्र प्रदान करेगा, पहले वर्ष के बाद फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में यूजी सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष के बाद फैब्रिक और अप्रैल डिजाइन में यूजी डिप्लोमा, तीसरे वर्ष के बाद फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी और चौथे वर्ष के बाद फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी ऑनर्स। अध्ययन सामग्री प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यम में प्रदान की जाएगी जिससे देश भर के सीखने वालों के लिए पहुंच सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *