राष्ट्रीय

मथुरा : पानी की टंकी साफ करने उतरे गुरुकुल के 5 छात्र, 4 की मौत !

डेस्क : मथुरा में पानी की टंकी साफ़ करने उतरे गुरुकुल के पांच छात्र; 4 की मौत यूपी के मथुरा में एक गुरुकुल में छात्रों से बदबूदार पानी की टंकी साफ़ करने के लिए कहा गया। एक लड़का टंकी के अंदर उतरा, लेकिन बाहर नहीं आया। उसे बाहर निकालने के लिए चार और छात्र नीचे उतरे। अंदर ज़हरीली गैस होने की वजह से पांचों छात्र बेहोश हो गए। बाद में उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चार को मृत घोषित कर दिया गया। पांचवां छात्र, रुद्राक्ष, बच गया और उसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान मनु कटारे, विशु शर्मा, आर्यन पांडे और देवांश शर्मा के तौर पर हुई है, जिनकी उम्र लगभग 16 से 20 साल के बीच थी। इस गुरुकुल में करीब 100 छात्र रहते हैं और इसे आशीष कुमार शर्मा चलाते हैं जो घटना के बाद मौके से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *