डेस्क:पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। यह धमकी खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से जारी की गई है। मोहाली और चंडीगढ़ में पहले भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं, लेकिन वे झूठी साबित हुई हैं। इसके बावजूद, पंजाब पुलिस मामले की सक्रिय रूप से जांच कर रही है। सोमवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटों बाद सीएम मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, थकान के कारण उन्हें अस्पताल लौटना पड़ा।
