डेस्क:केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों, विशेषकर कठुआ और सांबा में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। हालिया खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में सक्रिय पांच संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की तस्वीरों वाले पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से स्थानीय जनता से सतर्क रहने और सुरक्षा बलों का सहयोग करने की अपील की गई है।
