डेस्क:जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में स्थित एक बाल सुधार गृह (Observation Home) में सोमवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए तीन बंदी फरार हो गए। फरार होने वालों में दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय गैंगस्टर शामिल है। इस घटना के दौरान बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
