अंतरराष्ट्रीय

बलूचिस्तान : BLA ने पाकिस्तानी सेना के 17 जवानों को हिरासत में लेने का किया दावा, जारी किया वीडियो

बलूचिस्तान : BLA ने पाकिस्तानी सेना के 17 जवानों को हिरासत में लेने का दावा किया. 10 जवानों को बलूच पहचान और स्थानीय संबद्धता के आधार पर चेतावनी देकर रिहा किया गया. 7 पाकिस्तानी सेना के नियमित कर्मी अब भी BLA की हिरासत में हैं. BLA का कहना है कि इन 7 कर्मियों पर बलूच नेशनल कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां उनपर कथित युद्ध अपराध, जबरन गुमशुदगी और नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई के आरोप लगाए गए. संगठन का दावा है कि उन्हें दोषी ठहराया गया है. BLA ने पाकिस्तान को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है. अगर इस दौरान औपचारिक रूप से कैदियों की अदला-बदली पर सहमति बनती है, तो इन 7 सैनिकों को बलूच कैदियों के बदले छोड़ा जा सकता है. अन्यथा सज़ा लागू करने की चेतावनी दी गई है. पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से अभी तक इन दावों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *