Love Affairs खगड़िया बिहार

महिला BDO ने लव अफेयर में सुसाइड की कोशिश की: खगड़िया में ICU में भर्ती, खतरा से बाहर

खगड़िया (आई ए खान) : जिले में एक महिला BDO ने सुसाइड करने की कोशिश की है। फिलहाल, उनका 4 दिन से खगड़िया के सदर अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है, BDO ने लव अफेयर में हुई नोकझोंक की वजह से पहले नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया था और फिर उन्होंने अपने राइट हैंड का नस भी ब्लेड से काट लिया। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें तत्काल खगड़िया सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अभी महिला अधिकारी खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान अलौली प्रखंड की BDO श्वेतमिता आनंद(32) के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, महिला बीडीओ साल 2025 के फरवरी में अलौली में पोस्टेड हुई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात अपने ही प्रखंड में पदस्थापित एक जूनियर पंचायती राज ऑफिसर(BPRO) आनंद रंजन से हुई। पिछले 6 महीनों से दोनों के बीच लव अफेयर की चर्चा चल रही थी।

अचानक 15 जनवरी के बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मंगलवार 10 फरवरी की शाम BDO ने बीपीआरओ पर शादी का दबाव बनाया था, लेकिन बीपीआरओ ने इस समय शादी के लिए सहमति नहीं दी। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बहस के बाद महिला अधिकारी भावनात्मक रूप से टूट गईं और आत्महत्या का प्रयास किया।

बताया गया कि उन्होंने पहले नींद की गोलियों का अधिक मात्रा में सेवन किया था। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

पूरी रात इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें आवास भेज दिया गया था। हालांकि, अस्पताल से आने के 2 घंटे बाद ही महिला BDO ने फिर से सुसाइड की कोशिश की। उन्होंने अपने बाएं हाथ के नस को काट लिया। इसके बाद दोबारा से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल के ICU में भर्ती करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *