राष्ट्रीय

राहुल गांधी पर भाजपा का बड़ा हमला, निशिकांत दुबे बोले- ऐसा महामूर्ख विपक्ष का नेता नहीं देखा

डेस्क:निशिकांत दुबे ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर दिए गए वीडियो बयान की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें “महामूर्ख” विपक्ष नेता बताया और किसानों की सुरक्षा तथा निर्यात को बढ़ावा देने के केंद्र सरकार के दृष्टिकोण का बचाव किया। दुबे ने एएनआई से कहा कि मैंने इस देश में ऐसा ‘महामुर्ख’ विपक्ष नेता कभी नहीं देखा। कपास किसानों की सुरक्षा के लिए पिछले 8 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी ने 11% आयात शुल्क लागू किया है। किसानों की सुरक्षा के बाद, कपड़ा क्षेत्र को कैसे मुक्त किया जाए और उसे प्रतिस्पर्धी बनाया जाए, क्योंकि हम वियतनाम से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं – इसके लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *