मामला यूपी के चित्रकूट का है. यहां शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन मौका पाकर पार्लर वाले के साथ रफूचक्कर हो गई. जब इस बारे में पिता को पता चला तो उनके होश उड़ गए. पिता ने आनन-फानन में पार्लर वाले सहित तीन लोगों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी. इधर, जब लड़की को इस बारे में पता चला तो उसने एक वीडियो जारी कर अलग ही कहानी बताई. लड़की ने कहा है- वह अपने मन से भाग रही है. मां-पापा बड़े उम्र के लड़के के साथ जबरदस्ती शादी करा रहे थे.
