प्रादेशिक बिहार

पटना : पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास गिरफ्तार ! हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत केस में विवादित टिप्पणी का मामला

पटना : पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पटना के एक हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत के मामले में की गई है। अमिताभ दास NEET छात्रा की मौत के मामले में सोशल मीडिया (X, Facebook, YouTube) पर भ्रामक, तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपी हैं। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए थे और उनके DNA सैंपल की मांग की थी। चित्रगुप्तनगर थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनके पटना स्थित अपार्टमेंट में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उनके बयानों से जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी।

अमिताभ दास अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने एपस्टीन फाइल्स का हवाला देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *