उन्नाव : महिला को थप्पड़ मारते दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट करते दारोगा दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला दारोगा से कहती सुनाई दे रही है, “20 हजार रुपये आपने मांगे।” दारोगा पर घर में घुसकर रुपये मांगने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर का बताया जा रहा है।


