उत्तर प्रदेश

नोएडा में करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट

डेस्क: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बतया जा रहा है कि सेक्टर 16 का एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) गौतम बुद्ध नगर शामिल हैं। मामले की जानकारी मौके पर स्थानीय पुलिस को दी गई। अधिकारियों ने मौके पर प्रभावित जगहों पर बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, पुलिसकर्मी और फायर डिपार्टमेंट की टीमें तैनात कर दी गई हैं। फिलहाल अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो गई है कि ये धमकी किसने दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *