अर्थ

Gold-Silver खरीदने का है प्लान…तो पहले जान लें 13 फरवरी का लेटेस्ट रेट

डेस्कः आज (13 फरवरी) सोना और चांदी के वायदा बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। दोनों की कीमतों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव करीब 1,54,500 रुपए और चांदी का वायदा भाव लगभग 2,42,000 रुपए के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी मजबूत रुख के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,950 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,948.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 49.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,997.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.17 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.12 डॉलर की तेजी के साथ 76.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *