अर्थ

Rupee vs Dollar: करेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा

डेस्कः रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.69 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुझान से घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने से रुपए समेत उभरते बाजारों की मुद्राओं में तेजी की संभावना सीमित हो गई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.69 पर खुला जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.61 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.94 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 683.72 अंक टूटकर 82,991.20 अंक पर जबकि निफ्टी 207.15 अंक फिसलकर 25,600.05 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.41 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 108.42 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *