राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के आरोपों को नकारा, कहा– ‘किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित’

डेस्क:भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा इस समझौते पर सवाल उठाए जाने के बाद, केंद्र सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान- ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों मंत्रियों ने राहुल गांधी पर “झूठ फैलाने” और किसानों को “गुमराह” करने का कड़ा आरोप लगाया है। दोनों मंत्रियों ने दावा किया कि इस समझौते के तहत किसानों के हितों की ‘‘पूरी तरह से रक्षा’’ की गई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो संदेशों में गांधी को ऐसे ‘‘आदतन झूठे’’ व्यक्ति करार दिया जो नहीं चाहते कि किसान सशक्त हों। मंत्रियों ने ये टिप्पणियां गांधी द्वारा ‘एक्स’ पर साझा किए गए उस वीडियो संदेश के बाद कीं जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘‘किसान-विरोधी’’ होने और भारत एवं अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के जरिये देश को ‘‘बेचने’’ का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *