स्थानीय

दरभंगा : पत्नी के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसकी और साली की अश्लील फोटो एवं आपत्तिजनक बातें पोस्ट करनेवाला गिरफ्तार

दरभंगा (कुमार रोशन) : पत्नी के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसकी अश्लील व साली की फोटो पर गंदी-गंदी बात लिखकर पोस्ट करनेवाले आरोपित को साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित पति मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र का निवासी हैं. उसकी पत्नी ओर से जून, 2025 में साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. आवेदन में पीड़िता ने बताया था कि वह दरभंगा जिला के पतोर थाना क्षेत्र की निवासी है. दिसम्बर, 2023 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी. पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ दिन तक तो उसका पति ठीक रहा. कुछ दिन बाद उसके पति ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना ली. उस फेसबुक प्रोफाइल पर उसकी अश्लील व उसकी बहन के फोटो पर गंदी-गंदी बात लिखकर पोस्ट करने लगा. पूछने पर गंदी-गंदी गाली देते हुए बोला कि उसे व उसके परिवार को बदनाम कर देगा. समझाने के बावजूद वह इस हरकत से बाज नहीं आ रहा था. लोकलाज की वजह से वह ससुराल को छोड़ मायका में आकर रह रही है. इस संबंध में साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *