मनोरंजन

इधर जेल में बंद राजपाल यादव, उधर घर में चल रहे फंक्शन, एक्टर के मुसीबत के समय भी खुशियां मना रहा परिवार

डेस्क. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस वक्त चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर के इस मुसीबत के समय में इंडस्ट्री से कई दोस्त और सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सेलेब्स के साथ-साथ कई नेताओं ने भी राजपाल यादव की मदद के लिए लाखों की राशि देने का ऐलान किया है। जहां एक तरफ एक्टर इस तरह की मुसीबत में घिरे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ में उनके घर में जश्न मनाया जा रहा है। जी हां, आप भी सुनकर हैरान हो गए होंगे। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा…

दरअसल राजपाल यादव के परिवार में उनकी भतीजी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और शादी को महज कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में राजपाल यादव के जेल में बंद होने के बाद भी फैमिली ने शादी पोस्टपोन करने का फैसला नही लिया।

एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि शादी की प्लानिंग पिछले दो-तीन महीने से चल रही थी और कोई भी नहीं चाहता कि मौजूदा हालातों का असर इस पर पड़े। शादी का सिर्फ एक हफ्ता बचा है ऐसे में परिवार फंक्शन को कैंसिल या पोस्टपोन नहीं करना चाहता है। गोल्डी ने कहा, ‘मुश्किल हालातों के बीच परिवार के लिए लाइट फील करने का भी ये एक तरीका है। हमें उम्मीद है कि राजपाल जी जल्दी ही बाहर आ जाएंगे। परिवार भी यही प्रार्थना कर रहा है कि वो शादी के सेलिब्रेशन में शामिल हो सकें।’

इंडस्ट्री से मिल रहा सपोर्ट

बता दें, राजपाल यादव की भतीजी की शादी 19 फरवरी को है, ऐसे में यही उम्मीद जताई जा रही है कि एक्टर जल्द ही इस मुसीबत से बाहर आ जाएं और शादी में शामिल हों। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री से सोनू सूद, सलमान खान, गुरमीत चौधरी, वरुण धवन और अजय देवगन जैसे सेलेब्स लगातार एक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *