
एस.के. भारत ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षण लेकर विदेश में नौकरी के लिए हासिल कर सकेंगे : शबा करीम
दरभंगा। एनएच 27 स्थित महिंद्रा शोरूम के निकट स्थित मौलागंज चौक शिवधारा में एस. के. भारत, ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर का पूर्व विधायक केवटी, डॉ. फराज फातमी के द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया। इससे पूर्व कुरआन पाक की तिलावत के बाद विशेष दुआ की गई। उद्घाटन के मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक, डॉ फराज फातमी ने कहा प्रोपराइटर, शबा करीम ने कहा हमारे एस. के. भारत ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर पर विभिन्न विषयों में रोजगार से जुड़े हुए ट्रेनिंग दी जाएगी। अर्जेंट रिक्वायरमेंट एसीसी अरैवियन कोनस को द्वारा फ्री बीजा टिकट सिर्फ सर्विस चार्ज के साथ क्लाइंट इंटरव्यू दरभंगा में 4 फ़रवरी को हुई है। जिसमें स्टील फिक्सर,कारपेंटर, राजमिस्त्री,हेल्पर,टाइल्स राजमिस्त्री, मचान लगाने वाले मिस्त्री आदि के प्रशिक्षण के बाद विभिन्न देशो के जानेमाने कंपनियों में काम कर सकेंगे। दुबई की पुरानी और मशहूर तुर्कीश कंपनी में लाइंट इंटरव्यू 12/02/2026 को दरभंगा होगी। एम.एन.जी, ई.एस.एम.ए.एस दुबई (तुर्कीश कंपनी है) एंप्लॉयमेंट वीजा के साथ नॉर्मल मेडिकल रहेगी। जिसमे इलेक्ट्रीशियन,प्लंबर,पाइप फिटर आर्क वेल्डर,एचडीपीई पाइप वेल्डर,इलेक्ट्रिकल फोरमैन,प्लंबिंग फोरमैन में कार्य कर सकेंगे, जिसमें भजन और ओवर टाइम भी मिलेगी। शबा करीम ने बताया के 8 घंटे की ड्यूटी + 200 भोजन + ओवर टाइम मिलेगा और कोई भी इच्छुक व्यक्ति जिसकी उम्र 19 से 45 वर्ष तक के लोग एस के भारत से जुड़ सकते है और रोजगार व प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। साथ ही रहना, आने-जाने व मेडिकल सुविधा कंपनी द्वारा दी जाएगी। पूर्व विधायक, डॉ. फराज फातमी ने कहा यह बहुत ही खुशी का मौका है मैं हमारे भाई शबा करीम के द्वारा यह ग्लोबल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट केंद्र खोला गया है, उन्हें मुबारकबाद देता हूं। इस समय देश में रोजगार की सबसे बड़ी समस्या है जिसको देखते हुए इस तरह के संस्थान खोले गए है। यहां पर विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के बाद विदेश में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। अब विदेशों में नौकरी पाने के लिए वीजा के लिए दरभंगा और बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुखिया, साजिद मुजफ्फरपुर ऊर्फ बबलू ने कहा एस के भारत के उद्घाटन की मैं सबा करीम को बधाई देता हूँ। वीजा और काम के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे शहरो का रुख करते थे। जहा वीजा के कामों के लिए कई बार लोगों को कंपनियों के एजेंट के द्वारा धोखाधड़ी होती रही है। पासपोर्ट और पैसे रख लिए जाते थे लेकिन अब स्थानीय लोगों के द्वारा खोले गए वीजा और ट्रेनिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर मुखिया, साजिद मुजफ्फर उर्फ बबलू, राजद के राष्ट्रीय महासचिव, अहमद अब्बास, जदयू नेता, बदर आजम हाशमी, कांग्रेस नेता, संतोष श्रीवास्तव, एस. के. भारत, ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर के प्रोपराइटर, निर्देशक, शबा करीम, चेयरमैन, मो शोएब, मो मुनाजिर हुसैन,मो मतीन अशरफ, मो मुस्ताक,मो इश्तियाक मो सरफराज सहित परिवार के सदस्यगण व शहर के गन्यमान्य लोग मौजूद रहे।