
दरभंगा। प्रशांत किशोर (पी के) दरभंगा में नाबालिग रेप पीड़िता के घर पहुंचे, बोले – पीड़ित परिवार के लिए आवाज उठाने और प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई गलत है, उनके साथ मानवीय आधार पर पुलिस को निर्णय लेना चाहिए। प्रशांत किशोर बोले – पुलिस-प्रशासन की कोई जवाबदेही नहीं है, यहां अधिकारियों का जगंगलराज है, पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने वाले समाज के लोगों पर कार्रवाई हो रही है।