अन्य

केंद्रीय विद्यालयो में पढ़ाई निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए हो रही ठोस पहल,भारत सरकार से संचालित संस्कृत महाविद्यालयो के शीघ्र बहुरेंगे दिन : डॉ गोपाल जी ठाकुर

केंद्रीय विद्यालय के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से सांसद ने की मुलाकात

दरभंगा। दरभंगा को शैक्षणिक संस्थानों का हब बनाने की ठोस पहल की जा रही है ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा के लिए देश स्तर पर उर्वरा भूमि के रूप में चर्चित मिथिला क्षेत्र खासकर दरभंगा जिले की गरिमा वापस हो सके। दरभंगा में शिक्षा तथा शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में भागीरथी पहल और प्रयास किए जा रहे हैं।दरभंगा संसदीय क्षेत्र के हनुमाननगर प्रखंड के निर्माणाधीन एम्स के निकट तथा गोढइला मौजा के पटोरी में भारत सरकार के द्वारा स्वीकृत केंद्रीय विद्यालयो के आधारभूत संरचना निर्माण में तेजी लाने, शैक्षणिक कार्यों को शीघ्र शुरू करने एवं दरभंगा में भारत सरकार से संचालित संस्कृत महाविद्यालयो के संबंध मे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट कर इस आशय का आग्रह पत्र दिया गया। जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही धरातल पर साकार होगा।

स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने अपने लोकसभा अंतर्गत बहादुरपुर विधानसभा के हनुमाननगर प्रखंड में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालयो, संस्कृत महाविद्यालयों के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात करने के बाद उपरोक्त बातों की जानकारी दी है। मौके पर सांसद डा ठाकुर के द्वारा केंद्रीय मंत्री का मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से हुई मुलाकात तथा चर्चा किए गए विषयों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया भारत सरकार के द्वारा हनुमाननगर के पटोरी, निर्माणाधीन एम्स के निकट केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी दिए जाने के बाद अब इन केंद्रीय विद्यालयों के लिए आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य, आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिक्षण कार्यों को शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री से पत्र सौंपकर आग्रह किया गया है ताकि केंद्र की मोदी सरकार की केंद्रीय विद्यालय के रूप में दरभंगा जिले को मिले ऐतिहासिक सौगात का यहां के छात्र छात्राओं को लाभ मिलना शुरु हो सके। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष भारत सरकार से संचालित जगदीश नारायण ब्रह्मचर्यआश्रम आदर्श संस्कृत महाविद्यालय लगमा सहित अन्य संस्कृत महाविद्यालय के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा करते हुए कहा 12 वीं से आचार्य तक संस्कृत शिक्षा के मुद्दे पर जीवंत इन संस्थानों का कायाकल्प किया जाना आवश्यक है। सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष इस संस्कृत महाविद्यालय की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा यहां दो सौ छात्र छात्राएं नामांकित है जो भारतीय संस्कृति के विस्तार संरक्षण एवं संवर्द्धन के मुद्दे पर वरदान साबित हो रहे हैं। सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष इस संस्कृत महाविद्यालय के लिए बीस वर्ग कक्ष,2 सभागार, पुस्तकालय भवन, छात्रावास आदि के लिए शीघ्र पहल करने का आग्रह किया। मौके पर सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय के लिए अपने प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर वे शुरू से ही प्रयत्नशील रहे हैं, उन्होंने भारत सरकार के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं बिहार के सीएम नीतीश कुमार जी से मिलकर तथा पत्र लिखकर दरभंगा जिले में दो केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति के लिए आग्रह किया था जिसका सार्थक परिणाम सामने आया तथा अब इसका लाभ यहां के बच्चों को मिलेगा। सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से हुई मुलाकात के क्रम में नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को शोध विश्वविद्यालय का दर्जा देकर इसके लिए पर्याप्त राशि का आवंटन करने, इस जिला में दो केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी देने जैसे विभिन्न योगदानों के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा मिथिला क्षेत्र में ज्ञान परंपरा, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मुद्दे पर मोदी सरकार गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *