बिहार

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बोले ‘RJD ने कुछ नहीं किया’, राबड़ी का जवाब ‘Law and Order फेल’

डेस्क:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधानसभा में आरजेडी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए उसने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। राज्य में यौन उत्पीड़न के मामलों में कथित वृद्धि के विरोध में विपक्षी विधायकों ने प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही, राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाने शुरू कर दिए और राज्य में हाल ही में हुई बलात्कार की घटनाओं पर मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बलात्कार की घटनाएं आम बात हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *