डेस्क : औरैया में 25 साल की रीना की शादी घर वालों में कही तय कर दी थी जो रीना को मंजूर नहीं था. ऐसे में रीना ने शादी से बचने के लिए एक बेहद ही अजीब प्लान बनाया.
रीना ने अपने बिस्तर पर 5 फीट के सांप की केंचुल रखी, इसके बाद घर से भाग गई. उसके इस फिल्मी ड्रामे के चक्कर में गांववाले भी फंस गए. कहने लगे कि रीना नागिन बन गई है. इसके बाद लड़की के घर पर लोगों की भीड़ लग गई.
इसी बीच किसी ग्रामीण ने लड़की के घर से अचानक गायब होने सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. इसमें सामने आया कि लड़की का अफेयर चल रहा था. जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे. इसीलिए वह घर से भाग गई.
