अन्य

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई साप्ताहिक बैठक

दरभंगा। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सीपीग्राम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, मुख्यमंत्री जनता दरबार,राजस्व जन-शिकायत, लंबित ए.सी./डी.सी. विपत्र, सरकारी परियोजनाओं हेतु बिहार सरकार की भूमि का चयन, अंबेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत वास भूमि,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में 45 आंगनबाड़ी केंद्रों में दीवार लेखन कराया जाना है। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के माध्यम से शीघ्र प्राक्कलन (एस्टिमेट) तैयार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिले के सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजना का लाभ मिल सके। साथ ही शिक्षा विभाग से संबंधित सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में सीडब्ल्यूजेसी से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया वे लंबित मामलों की समीक्षा कर माननीय न्यायालय में समय पर प्रतिवेदन/ एस ओ पी समर्पित करें। लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई तथा सभी प्रमाण पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। राशन कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों के निष्पादन पर भी विशेष बल दिया गया। लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के दौरान यह पाया लोक प्राधिकारों द्वारा समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण मामलों का निष्पादन बाधित हो रहा है।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित लोक प्राधिकार प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी को समय से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर प्रत्येक सप्ताह दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को आम जनता की शिकायतों के निवारण के लिए सुनवाई का समय निर्धारित है। निर्धारित दिनों में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बाहर से आने वाले आम नागरिकों को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करायें तथा उनसे विनम्रता पूर्वक संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के निवारण का हर संभव प्रयास करें। जिलाधिकारी ने ए.सी. एवं डी.सी. विपत्र समय पर समर्पित करने, मुख्यमंत्री समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीपीग्राम एवं आरटीपीएस से संबंधित लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, स्वप्निल,अपर समाहर्ता राजस्व, मनोज कुमार,अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राजेश कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, राकेश कुमार,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सलीम अख्तर,अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *