मनोरंजन

कृष्णा श्रॉफ ने नेशनल टीवी पर कबूला अपना रिश्ता, इस शख्स के प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी

डेस्क: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी बोल्डनेस और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कृष्णा कई सारे रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘The 50’ का हिस्सा हैं। हाल ही में इस शो में कृष्णा ने अपनी लव लाइफ का खुलासा किया और खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इज़हार किया। कृष्णा ने बताया कि आखिर वो किस शख्स को डेट कर रही हैं।

‘The 50’ के सेट पर कृष्णा श्रॉफ ने सबके सामने अपना रिश्ता कबूल किया और नताशिया से बातचीत में बताया कि उनका बॉयफ्रेंड अब्दुल अज़ीम बदख्शी है।

कृष्णा ने खुलासा कि उनका रिश्ता 2020 से चल रहा है। नवंबर 2020 में वे बात करने लगे थे। फिर मई 2021 में पहली बार मिले। अब्दुल ने उनके लिए मुंबई शिफ्ट कर लिया। कृष्णा ने कहा- “8 महीने बात करने के बाद एक दिन उन्होंने कहा कि मैं तुमसे मिलने आना चाहता हूं। मैंने हां कह दिया।” इस तरह दोनों के बीच प्यार गहरा होता गया और दोनों रिश्ते में आ गए।

‘The 50’ के सेट पर कृष्णा ने कहा कि उन्हें नेशनल टीवी पर अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करने में कोई झिझक नहीं है। वे खुद को एक ओपन बुक कहती हैं। यह इजहार शो में एक इमोशनल मोमेंट बना।

कौन हैं अब्दुल अजीम बदख्शी

अब्दुल अजीम बदख्शी, अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। वे प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं। कृष्णा कहती हैं कि “मुझे स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं। वह अल्फा मेल हैं। उन्होंने मुझे चैलेंज किया था।”

कृष्णा श्रॉफ का काम

भले ही कृष्णा श्रॉफ फिल्मी परिवार से तालुक रखती हैं, लेकिन उन्होंने अपना करियर एक्टिंग में नहीं चुना। कृष्णा का करियर फिटनेस और एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) से जुड़ा है। 2019 में उन्होंने मां आयशा श्रॉफ और भाई टाइगर के साथ ‘एमएमए मैट्रिक्स’ जिम शुरू किया। यह भारत में एमएमए ट्रेनिंग का बड़ा नाम बन गया। वहीं कृष्णा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’, ‘चोरियां चली गांव’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इस दिनों वह ‘The 50’ शो में नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *