डेस्क:पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से एक रूह कपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने तब नया मोड़ ले लिया जब मृतका की मां ने पति पर यौन उत्पीड़न और जबरन तेजाब पिलाने के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस अब इन विरोधाभासी बयानों और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
