डेस्क:उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे आठ लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार युवतियों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
