डेस्क:देश की राजधानी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इन ईमेल के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रभावित स्कूलों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, ईमेल में कई स्कूलों के नाम थे, जिनमें पूर्वी दिल्ली का एल्कोन स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल, अशोक विहार का जसपाल कौर स्कूल और माता जय कौर स्कूल शामिल हैं।
