
लोकसभा में आंगनबाड़ी केंद्रों के मुद्दे पर सांसद ने की चर्चा,लोकसभा में गूंजा बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों का मुद्दा
दरभंगा। आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण करने के लिए केंद्र सरकार गम्भीर है। बिहार में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए एनडीए सरकार पहल कर रही है। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को लोकसभा में अपनी बातों पर चर्चा करने के बाद उपरोक्त बातें कही है। उन्होंने लोकसभा में इस मुद्दे पर अपनी मुद्दों को बुलंद करते हुए कहा केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों को अलग से भवन बनाने के लिए जी राम जी योजना, 15 वे वित्त आयोग के द्वारा इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। श्री ठाकुर ने बताया मिशन आंगनवाड़ी, पोषण 2- 0 के तहत जी राम जी और 15 वे वित्त आयोग से हर आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन के लिए 12 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है जिसमें 63 हजार चार सौ तिरासी गांव में समन्वय आउटरीच के माध्यम से इसे अमल में लाया जाएगा। सांसद के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय महिला विकास कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया बिहार में 875 आंगनवाड़ी केंद्रों को मंजूरी दी गई है जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार बच्चों को शिक्षित करने तथा उन्हें पोषणयुक्त वातावरण में आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।