अन्य

दरभंगा शहर के हित में एलिवेटेड सड़क योजना पर पुनर्विचार करते हुए आरओबी एवं वैकल्पिक सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए : अमरनाथ गामी

एम्स शहर से बाहर, फिर क्यों शहर के भीतर एलिवेटेड सड़क निर्माण? एलिवेटेड की जगह आरओबी निर्माण से शहर का होगा कायाकल्प : अमरनाथ गामी

दरभंगा। पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने दरभंगा शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क निर्माण पर पुनर्विचार की मांग करते सोशल मिडिया और मिडिया के माध्यम से अपनी बातो को रखते हुए कहा इस परियोजना पर खर्च होने वाली लगभग ₹1800 करोड़ की राशि को शहर की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप रोड ओवरब्रिज, वैकल्पिक मार्गों के विकास में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा दरभंगा एम्स का निर्माण अब शहर से बाहर शोभन–एकमी बाइपास क्षेत्र में हो रहा है। ऐसे में शहर के अंदर एलिवेटेड सड़क के निर्माण का औचित्य समाप्त हो गया है। एम्स क्षेत्र को पहले ही फोर लेन सड़क से जोड़ा जा रहा है,जिससे बाहरी संपर्क की आवश्यकता पूरी हो जाती है। श्री गामी ने कहा वर्तमान समय में दरभंगा शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम है। मिर्जापुर, शास्त्री चौक स्टेशन–म्यूजियम रोड, सिनेमा चौक, कर्पूरी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण और सड़कों का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। यदि एलिवेटेड सड़क की राशि इन कार्यों में खर्च की जाए तो बिना किसी अतिरिक्त बजट के शहर का व्यापक कायाकल्प संभव है। उन्होंने बताया प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क अल्लपट्टी, बेंता एवं जिला मुख्यालय जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरती है, जहा पहले से ही गंभीर जाम की स्थिति बनी रहती है। निर्माण कार्य शुरू होने पर आम जनता,मरीजों, प्रशासनिक सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। और जिस जनता के सुविधा के लिए जब वही परेशान रहेगा तो क्या फायदा। पूर्व विधायक श्री गामी ने यह भी कहा दरभंगा शहर चारों ओर से रिंग रोड से जुड़ चुका है, इसलिए शहर के अंदर एलिवेटेड सड़क पर भारी भरकम राशि खर्च करने की कोई आवश्यकता ही नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा है की दरभंगा के हित में एलिवेटेड सड़क योजना पर पुनर्विचार करते हुए आरओबी एवं वैकल्पिक सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री व संबंधित विभाग को पत्र जारी करते इस विषय पर अपनी ओर से ध्यान आकृस्ट कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *