नई दिल्ली: देश के कैब-हेलिंग बाजार में आज Bharat Taxi ऐप की एंट्री हो गई है। यह ऐप 5 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में लॉन्च किया गया, जिसे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया।
Bharat Taxi को सहकारी मॉडल पर तैयार किया गया है, जहां ड्राइवर केवल सेवा प्रदाता नहीं बल्कि सहकारी संस्था के सदस्य और शेयरहोल्डर हैं। इस ऐप पर हर राइड से कमीशन नहीं काटा जाएगा, बल्कि ड्राइवरों से फिक्स्ड डेली फीस ली जाएगी।
Bharat Taxi App से राइड कैसे बुक करें: यूज़र Google Play Store से ऐप डाउनलोड कर मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालकर AC, Non-AC कार, ऑटो या बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है।
सुरक्षा और विस्तार: ऐप में वेरिफाइड ड्राइवर, हेल्पलाइन सपोर्ट और दिल्ली पुलिस के सहयोग से शिकायत व्यवस्था दी गई है। फिलहाल सेवा दिल्ली-NCR में शुरू हुई है और जल्द ही अन्य शहरों में विस्तार होगा।
आशुतोष झा
