अन्य

7 फरवरी को एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन

दरभंगा। सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया युवा, रोजगार, कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 07 फरवरी 2026 को सरकारी आईटीआई रामनगर, लहेरियासराय परिसर में एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाना है। जिसमें तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों के नियोजकों यथा-Chaitanya India Fin Credit Pvt. Ltd., Swatantra Finance, LIC of India, HRVS, Aamdhane Pvt. Ltd, Factory 2coms, Shivshakti Agritech Ltd, Nava Bharat Fertilizers, Vision India, Retrofit, Zepto, Elite Foods आदि सहित लगभग 25 नियोजकों के भाग लेने की संभावना है। साथ ही, कई सरकारी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया जायेगा। कम्पनीयों द्वारा लगभग 1000 रिक्तिया अधिसूचित की गई है, CTC 12500 से 22000 तक होगा। नियोजन मेले में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से भाग लेकर इससे लाभ लेने और इसे सफल बनाने की अपील की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *