अन्य

मिथिला गौरव, पूर्व रेलमंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की 104 वी. जयंती अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा द्वारा मनाया गया

दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के तत्वाधान में देश के जन-जन के नेता मिथिला गौरव, भूतपूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की जयंती जी एम रोड स्थित सितायन के सभागार में मनाया गया। सदस्यों ने ललित बाबू के तेलचित्र पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अखिल भारतीय मिथिला संघ दरभंगा के अध्यक्ष, विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा ललित बाबू ने कहा था की मैं रहूं या ना रहूं बिहार आगे बढ़कर रहेगा। उनके रेल मंत्री काल में संपूर्ण बिहार में रेलवे का जाल बिछाने की परियोजनाओं की स्वीकृति दिए। जो अब धीरे-धीरे कार्य हो रहा है। कांग्रेस नेता दिनेश गंगानी ने कहा इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद अगर ललित बाबू जिंदा रहते तो देश के प्रधानमंत्री ललित बाबू ही बनते। हम सेकुलर के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता ने कहा ललित बाबू को भारत रत्न मिलना चाहिए। बिहार में आज तक उनके बराबरी का कोई नेता पैदा नहीं लिया। सभा में कांग्रेस नेता रमन कुमार झा ने कहे की ललित बाबू जन-जन के नेता थे वे जात-पात से ऊपर उठकर राजनीति किया और शिक्षा जगत में बहुत ही नेक काम मिथिला के धरती पर किया गया था।, सेवा निवृत बैंक प्रबंधक अखिलेश चौधरी, प्रोफेसर चंद्रशेखर झा उर्फ बूढ़ा भाई, उपाध्यक्ष रामनाथ पंजियार ने मंच संचालन किया। प्रवक्ता रोशन कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सभा में पवन कुमार चौधरी, डॉ अरुण कुमार दास, विनय कुमार मिश्र, पूर्व वार्ड पार्षद उपेंद्र शर्मा, पंकज कुमार ठाकुर, राघवेंद्र झा, क्रांति सिंह, विपिन कुमार, गणेश मंडल, अजीत कुमार चौधरी उर्फ बिट्टू, संभल झा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *