
दरभंगा। रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के श्रमिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान मे दरभंगा राज सर्वे कार्यालय परिसर मे माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस अवसर पर संत रविदास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। और मानव जीवन मे मन को स्वच्छ रखकर समाजसेवा का संकल्प लिया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता हम श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालो मे मुख्य रुप से हम महानगर अध्यक्ष,हरिशंकर गुप्ता हीरा,हम युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, मिश्रीलाल मंडल,योगेन्द्र साह,सुमन कुमार झा,हम प्रदेश सचिव विपिन कुमार दास, रसोईया संघ जिलाध्यक्षा जहाना खातुन,सखी देवी,बबीता देवी,सविता देवी,गुडिया देवी,शान्ति देवी सहित बडी संख्या मे हम श्रमिक कार्यकर्तागण शामिल हुए।