अन्य

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

मुंबई। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। इस वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

पोस्ट में न सिर्फ रोहित शेट्टी बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को खुली धमकी दी गई है। वायरल संदेश में लिखा गया है— “यह सिर्फ ट्रेलर है, अगली गोली सीधे बेडरूम में, छाती पर होगी।”

घटना के बाद रोहित शेट्टी ने सुरक्षा कारणों से अगले 48 घंटों के लिए अपने सभी शूटिंग और सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्होंने करीबी लोगों से फिलहाल मुलाकात न करने की अपील की है।

मुंबई पुलिस ने उनके आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर किए गए दावे और पोस्ट की भी पड़ताल कर रही है।

इससे पहले भी सलमान खान, कपिल शर्मा और अन्य हाई-प्रोफाइल हस्तियों को इसी गैंग से जुड़ी धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे एक बार फिर बॉलीवुड की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *