अन्य

एक ओर सरकार रोजगार देने की बात करती हैं दूसरी ओर जुगाड़ ठेला गाड़ी चलाने वाले मजदूरो से रोजगार छीनने की कोशिश हो रही : आर के दत्ता

दरभंगा। राष्ट्रीय जुगाड़ ठेला गाड़ी मजदूर संघ,दरभंगा के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक बाजार समिति परिसर में कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अली अहमद की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. दत्ता की उपस्थिति में हुए बैठक में जुगाड़ ठेलागाड़ी मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बाजार समिति, दरभंगा परिसर में रविवार को बिहार राज्य राष्ट्रीय जुगाड़ ठेला गाड़ी मजदूर संघ, दरभंगा के बैनर तले जुगाड़ ठेला गाड़ी चालकों की महत्वपूर्ण बैठक संघ बैठक में चालकों ने अपनी अपनी समस्याओं को बैठक में रखते हुए सरकार से जुगाड़ ठेला गाड़ी को सड़को पर जैसे पहले चल रही थी चलने देते रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर बैठक में चालकों ने अपनी अपनी बातों को रखते हुए सरकार से रोजगार बंद नहीं करने देने का आग्रह किया। चालकों ने कहा इस जुगाड़ ठेलागाड़ी चलाकर, मजदूरी कर परिवार चलाने का प्रयास करते हैं। इस बैठक में सैकड़ो की संख्या में जुगाड़ ठेला गाड़ी चालकों ने भाग लिया। मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए आर के दत्ता ने कहा सरकार प्रशासन के द्वारा सड़कों पर चलने वाले हम जुगाड़ ठेला गाड़ी चालक मजदूरों को परेशान किया जाता रहा है। और अब रोजगार छीनने, जुगाड़ ठेला गाड़ी को बंद करने की बात सामने आ रही है। जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे हम अपनी एक जूता बनाए रखे। उन्होंने कहा हमें जुगाड़ ठेला गाड़ी के लिए लाइसेंस बनाना होगा। सुरक्षा का ख्याल रखते हुए हमें सड़कों पर गाड़ी चलाना है, जिम सामान से खतरे की आशंका होती है वैसे स्थिति में लाल कपड़े बांधकर गाड़ी चलानी चाहिए। और वन में नियम का पालन करते हुए वाहन चलना है। श्री दत्ता ने कहा सरकार आपकी जुगाड़ ठेला गाड़ी को बंद कराकर आपसे रोजगार छीनने की कोशिश कर रही है। श्री दत्ता ने कहा एक ओर रोजगार देने की बात नीतीश कुमार करते हैं तो दूसरी ओर जुगाड़ ठेला गाड़ी जैसे मजदूर से रोजगार छीनने का प्रयास किया जा रहा है। अगर आप लाइसेंस बना लेते है तो सड़कों पर गाड़ी चलाने के हकदार हो जाएगे जिससे आपका बीमा भी बन जाएगा। सिर्फ दरभंगा में 5 हजार से ज्यादा जुगाड़ ठेला गाड़ी सड़कों पर दौड़ती है, यह बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में आज चल रही है। जुगाड़ ठेला गाड़ी को लेकर सरकार की ओर से अभी फिलहाल कोई लिखित आदेश नहीं आया है। जुगाड़ चला गाड़ी के बंद करने की आएगी तो हम सभी एकजुट होकर सड़कों पर उतर जाएंगे। जिस तरह से पटना में मुख्यमंत्री का घेराव किया गया था वैसे ही प्रदर्शन करने की आवश्यकता होगी तो किया जाएगा। सभी संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद होकर करेंगे। हम अपनी रोजी-रोटी छीनने का हक किसी को नहीं देंगे। उन्होंने कहा वर्ष 2014 से हर नागरिक जो संगठित है अपने अधिकार के लिए आवाज बुलंद कर सकते हैं। सभी को अपने गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन भी कर लेना होंगे। हम मांग करते है जो रोजगार हम कर रहे हैं उसे सरकार पूर्व की तरह करने दें। आगामी 15 फरवरी को भी एक बैठक जुगाड़ ठेला गाड़ी चालकों के साथ की जाएगी। इस अवसर पर उप सचिव, जोहर अंसारी टेकटार, एवं अन्य मुख्य सदस्यों में अशोक यादव,दिनेश सहनी, मो एहतेशाम, हरिशंकर गुप्ता, संतोष कुमार सिन्हा, नरेश कुमार, महेश यादव, अर्जुन पंडित, उदय पासवान, संजय राम, सत्तो चौपाल, विनोद राम, मुकेश कुमार,दिनेश सहनी जुगाड़ ठेला गाड़ी चालकों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में सैकड़ो से की संख्या में जुगाड़ ठेला गाड़ी चालकों ने इस बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *