

दरभंगा। केंद्र सरकार के सवर्ण विरोधी एवं सवर्ण विनाशक यूजीसी के तालिबानी फरमान के खिलाफ एवं सवर्ण एक्ट, सवर्ण छात्रवृत्ति सवर्ण छात्रावास आदि की मांग को लेकर युवा क्रांतिकारी नेता संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में आज सवर्ण समाज दरभंगा के बैनर तले एक विशाल विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में सवर्ण युवा,सवर्ण बुद्धिजीवी, समाजसेवी राष्ट्रवादी लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा देश के सवर्णों के साथ संविधान निर्माण के समय से ही साजिश व षड्यंत्र रचा गया। जिसे नेहरू से लेकर मोदी की सरकारों ने अनवरत चलाया और उस सवर्ण विनाशक कुटनीति छुद्रनीति में और बढ़ोत्तरी ही की। देश में कानून और योजनाओं में सवर्णों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रखा जा चूका है। आज तक सवर्ण छात्रवृत्ति सवर्ण छात्रावास सवर्ण एक्ट जैसे न्यायवादी कानून बनाया ही नहीं। अब यूजीसी के तालिबानी फरमान द्वारा देशभर के सवर्ण छात्रों युवाओं महिलाओं को जबरन अपराधी गुनाहगार मानकर नया भयानक कानून लाया गया है। जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा कर देश के सवर्ण समाज के साथ न्याय किया। वरिष्ठ सवर्ण नेत्री श्रीमती रीता सिंह ने कहा की यूजीसी के खिलाफ आंदोलन शानदार जोरदार और क्रांतिकारी रुप ले चूका है। सवर्ण एक्ट सवर्ण छात्रवृत्ति सवर्ण छात्रावास आदि जैसे कानून ही अब सवर्णों को चाहिए। कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सिंह ने कहा सवर्ण शक्ति मतलब राष्ट्र शक्ति। इसके अस्तित्व से खिलवाड़ करने वालों का ही आज तक अस्तित्व मिटता रहा है। सवर्णों के साथ न्याय करना ही होगा। केंद्र सरकार अब हमें सवर्ण एक्ट, सवर्ण छात्रवृत्ति सवर्ण छात्रावास जैसा कानून चाहिए। वहीं वरिष्ठ सवर्ण नेता पप्पू चौधरी ने कहा की दरभंगा के ब्राह्मण क्षत्रिय भूमिहार कायस्थ और अन्य सभी सवर्ण एकजुटता के साथ केंद्र सरकार के इस काले कानून का पूरजोर विरोध कर रहे हैं। युवा ऊर्जावान नेत्री प्रियंका झा ने कहा की सवर्ण समाज को कमजोर समझने वाले को करारा जवाब दिया जा रहा है। सवर्णों को हर हाल में न्याय चाहिए। जबकी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दरभंगा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पिंकू ने कहा की हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं, अपने विरोधियों को जड़ से हिला देंगे। आज सवर्ण मोर्चा सहित सभी समाज के संगठन एकजुट होकर सड़क पर आ गए हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ सवर्ण नेता आरके दत्ता ने कहा की हम सभी सवर्ण समाज मजबूती से एक हैं। कोई हमें कमजोर समझने की भूल ना करें,
इस सवर्ण आंदोलन में प्रमुख रूप से पप्पू चौधरी, रीता सिंह, विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा, आर के दत्ता, संतोष सिंह, युवा नेता दीपक झा, सोशल एक्टिविस्ट, प्रियंका झा, शैलेंद्र कुमार कश्यप, चंद्रशेखर झा ऊर्फ बूढ़ा भाई, वरिष्ठ सवर्ण नेता विजय झा, वार्ड पार्षद बिट्टू झा, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह,डॉ आनंद प्रकाश झा, रौशन झा, पंकज दत्ता, कन्हैया दुबे, शैलेंद्र कश्यप, निरुपम सिंह,अक्षय सिंह,मनोज साह,पिंटू सिंह,शुभम सिंह, पिंकू सिंह, पृथ्वी चौधरी, संजीव सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, रोहित मेहता, विभूति झा, पूर्व छात्र विश्वविद्यालय नेता कुणाल पाण्डेय, रोशन कुमार झा, राजीव कुमार झा, आदित्य तिवारी, विकास मिश्रा, अमन चौधरी, गंजर्व झा , मिथुन चौधरी, अमन चौधरी, आशीष झा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।