
दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने दत्तक गृह,मंडल कारा एवं बालगृह का निरीक्षण किया। मंडल कारा में बारी बारी से महिला एवं पुरुष वार्डो का निरीक्षण कर बंदियों से उनके खान पान, रहन सहन व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने जेल लीगल ऐड क्लिनिक का निरीक्षण कर मौजूद जेल पीएलवी को जरूरी दिशानिर्देश दिया। वैसे बंदी जिसकी उम्र अठारह वर्ष से कम होने के बावजूद जेल में लाये गए हों, के बारे में पूछताछ की। मानसिक रूप से अस्वस्थ या सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के बंदियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा ऐसे बंदियों को विशेष रूप से निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराकर उनकी जमानत आदि के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पैनल अधिवक्ता मांडवी कुमारी, मंडल कारा सहायक अधीक्षक अमित कुमार झा व पूनम कुमारी, दत्तक गृह की प्रबंधक अर्चना कुमारी, पीएलवी तौसीन परवीन, एएनएम माधवी सिंह आदि मौजूद थे।