राष्ट्रीय

जौनपुर की पिंकी माली की भी बारामती विमान हादसे में मौत

डेस्क:महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ जौनपुर चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी पिंकी माली की भी विमान हादसे में मृत्यु हो गई। भैंसा गांव के ग्राम प्रधान राजू पाल ने बताया कि पिंकी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी और वह अजित पवार के साथ बतौर अटेंडेट, चार्टर्ड विमान में सवार थी। उन्होंने बताया कि चंदवक क्षेत्र के भैंसा गांव की पिंकी माली के पिता शिवकुमार कई साल पहले गांव छोड़कर मुंबई में बस गए थे। पिंकी माली की पढ़ाई लिखाई ठाणे में हुई थी। पिंकी की एक साल पूर्व गोरखपुर में शादी हुई थी। राजू पाल ने बताया कि पिंकी माली का गांव से बहुत जुड़ाव था इसलिए प्रत्येक वर्ष गांव के दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए वह आती थी और पंडाल लगवाती थी।

पिंकी माली के पिता शिवकुमार राष्ट्रवादी पार्टी के नेता हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भैंसा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया, पिंकी माली की मौत की खबर से परिजन बेसुध हैं। गांव के लोग उन्हें एक मेहनती, मिलनसार और होनहार युवती के रूप में याद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *