अन्य

दरभंगा में विकास के साथ दुकानदारो रोजीरोटी भी बनी रहे सदस्यों को दिलाया भरोसा, उम्मीद की एक किरण संजय झा ने की सकारात्मक व सराहनीय पहल : आर के दत्ता / पुट्टू मिश्रा

दरभंगा। स्टेशन रोड दुकानदार संघ, दरभंगा के पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद, संजय कुमार झा के पटना स्थित आवास पर की मुलाकात दरभंगा रेलवे स्टेशन दुकानदार संघ के मुख्य संरक्षक, आर के दत्ता, संघ के अध्यक्ष, पुट्टू मिश्रा व अन्य संघ के सदस्यों के द्वारा मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, मखाना का माला एवं मिथिला पेंटिंग वाली चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्टेशन रोड दुकानदार संघ दरभंगा के मुख्य संरक्षक, आर के दत्ता एवं संघ के अध्यक्ष, पुट्टू मिश्रा ने दरभंगा स्टेशन रोड के दुकानदारो की मुख्य समस्याओं को रखते हुए आग्रह किया गया। दरभंगा में विकास का भी होता रहे सैंकड़ो दुकानदारो और वहा काम करने वाले किसी गरीब की रोजी-रोटी भी नहीं छीने अपने स्तर से पहल करने की मांग किया। इस पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद, संजय कुमार झा ने दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ के प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाते हुए कहा की आपकी मांगे उचित है और इस पर काम कराई जाएगी। मौके पर ही दे दरभंगा के जिलाधिकारी, कौशल कुमार से फोन के माध्यम से बातकर अवगत कराया और इस पर संघ की जो मांगे हैं उसे आस्था निरीक्षण कर देख लेने के लिए कहा गया है। दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ के प्रतिनिधि मंडल में संघ के सचिव, कारी गामी, देवेन्द्र गुप्ता,अब्दुल राजिद,चंदन गुप्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *