अन्य

दरभंगा चित्रगुप्त सभा,दरभंगा के अध्यक्ष आर के दत्ता की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री, स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर मनाया गया

दरभंगा। दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि कोतवाली थाना के निकट अवस्थित चित्रगुप्त भवन (पुराना सोसाइटी सिनेमा हॉल) में दरभंगा चित्रगुप्त सभा,दरभंगा के अध्यक्ष आर के दत्ता की अध्यक्षता में मनाए गए कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर मनाया गया। इधर दरभंगा चित्रगुप्त सभा,दरभंगा मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार सिन्हा ने बताया सोमवार 12 जनवरी को नाका नं. 3 के निकट स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वाधान में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र प्रभाकर,पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रधान सचिव,अरविंद कुमार,संयुक्त सचिव,मुकेश कुमार वर्मा,संतोष सिन्हा,कार्यालय सचिव,अजीत कुमार वर्मा,पूजा प्रभारी,डॉ मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी,पुनीत सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *