अन्य

दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवीण कुमार मिश्रा एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरदेव प्रसाद का जिलाध्यक्ष, अमरनाथ नायक एवं सचिव, आमिर हुसैन ने पाग चादर से किया स्वागत  

दरभंगा। दरभंगा जिला दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष अमरनाथ नायक नेतृत्व में दिव्यांगों ने दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवीण कुमार मिश्रा एवं दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, हरदेव प्रसाद के दरभंगा पहुंचने पर लहेरियासराय स्थित सर्किट हॉउस में संघ के जिलाध्यक्ष अमरनाथ नायक एवं सचिव आमिर हुसैन ने अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने कहा वर्ष 2016 से लागू एक्ट है और हमारा दिव्यांग संघ कार्य कर रहा है। हम मांग करते हैं सरकार से दिव्यांगजन के विकास के लिए इस एक्ट को धरातल पर लागू किया जाए और जो हक और अधिकार दिव्यांगजनों के लिए है उसे दिव्यांगजनों के बीच उपलब्ध कराई जाए।

 

राष्ट्रीय दिव्यांग कार्यकारी अध्यक्ष, हरदेव प्रसाद ने कहा नीतीश कुमार के 10 वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर हम बधाई देते हैं। और राज्य सरकार से अपील करते हैं 21 तरह के हम दिव्यांगों के लिए दिव्यांगता पेंशन 3 हजार होनी चाहिए, उन्हें रोजगार मिले और सरकारी नौकरियों में 5% आरक्षण के आधार पर प्राथमिकता मिले, 40% दिव्यंका वाले दिव्यांगजनों को भी बैटरी 40 ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए।

 

जिलाध्यक्ष अमरनाथ नायक ने कहा हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर यहां के दिव्यांगों की समस्याओं को रखा है। दिव्यांगों के लिए पूर्व में बने डीएमसीएच के गायनिक वार्ड के निकट मुख्य सड़क पर विकलांग आले भवन जो दिव्यांगों के लिए बनाई गई थी। जिसे कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है। श्री नायक ने बताया इस संबंध में हमने डीएमसीएच के अधीक्षक से बात की है उक्त भवन को खाली कराकर दिव्यांगों के भलाई के लिए दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष अमरनाथ नायक को सौपन का आग्रह किया गया। अधीक्षक ने भरोसा दिलाते हुए कहा है जल्द इस पर काम किया जाएगा। वही दरभंगा रेलवे स्टेशन पर दिवागों के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था जिससे दिव्यांगों को आने जाने में किसी तरह का दिक्कत ना हो की मांग की गई है। साथ ही साथ दरभंगा नगर निगम के द्वारा बने शौचालय जो काफी ऊंचे बनाए गए हैं उसे इस तरह से बना दिया जाए जिससे दिव्यांगों को चढ़ने उतरने में आसानी हो व्यवस्था करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *