डेस्क :आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव उपनगर से एक दुखद खबर सामने आई है। शनिवार तड़के भगत सिंह नगर इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह एक मंजिला इमारत राजाराम लेन में स्थित है।
