अन्य

न्यायिक आदेश से राजद की परिवारवादी राजनीति बेनकाब : डॉ धर्मशीला गुप्ता, सांसद राज्यसभा

दरभंगा। लैंड फॉर जॉब घोटाला : लालू परिवार के पॉलिटिकल क्रिमिनल सिंडिकेट पर कोर्ट की निर्णायक चोट उक्त बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती पर आरोप तय किए जाने के आदेश को राजद की परिवारवादी और भ्रष्ट राजनीति के अंत की शुरुआत बताया है। डॉ. गुप्ता ने कहा लालू यादव का पूरा परिवार वर्षों से पॉलिटिकल क्रिमिनल सिंडिकेट की तरह काम करता रहा है, और अदालत के इस निर्णय से यह पूरी तरह साबित हो गया है। कोर्ट का यह निर्णय राजद के तथाकथित सामाजिक न्याय के खोखले दावों को बेनकाब करती है।उन्होंने कहा इस परिवार ने राजनीति को जनसेवा नहीं, बल्कि भ्रष्ट आचरण के ज़रिये अकूत संपत्ति बनाने का टूल बना लिया। सत्ता में रहते हुए रेलवे और बिहार सरकार जैसी संस्थाओं को निजी जागीर समझकर इस्तेमाल किया गया। नौकरी के बदले जमीन लेकर गरीबों, बेरोजगार युवाओं और मजबूर लोगों का शोषण किया गया।डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने आरोप लगाया पूरे देश में फैली लालू परिवार की संपत्तियां बिहार के सरकारी खजाने की लूट का परिणाम हैं। बिहार की गरीब जनता को लूटकर इस परिवार ने अपने लिए संपत्ति का साम्राज्य खड़ा किया। जबकी राज्य को पिछड़ेपन और अराजकता में झोंक दिया गया। उन्होंने कहा सामाजिक न्याय की आड़ में सबसे बड़ा अन्याय लालू परिवार ने ही किया है। अगली सुनवाई में सच्चाई और गहराई से सामने आएगी। भाजपा न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास रखती है और मानती है कि कानून के सामने न कोई नेता बड़ा है, न कोई परिवार। डॉ. गुप्ता ने अंत में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के कारण आज भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले लोग एक-एक कर न्याय के कटघरे में खड़े हो रहे हैं। बिहार की जनता अब सब कुछ देख और समझ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *