अन्य

दरभंगा रेलवे वाशिंग पीट से निकलने वाले नाला की सफाई, सहित अन्य मांगो को लेकर स्थानीय पार्षद वार्ड 13 राजीव कुमार ने डीआरएम समस्तीपुर को पत्र लिखकर कराया अवगत

दरभंगा। कटहलबाड़ी दरभंगा रेलवे ओवर ब्रिज के ठीक निचे स्थित दरभंगा रेलवे वाशिंग पीट से निकलने वाले नाला बहुत दिनों से सफाई नहीं होने के कारण कचरा की निकासी नहीं हुई जिसकी जानकारी डीआरएम समस्तीपुर को पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए

वार्ड संख्या 13 के पार्षद, राजीव कुमार ने अवगत कराते हुए कहा की मेरे वार्ड संख्या 13 में नाला अवरुद्ध होकर पानी रोड पर फैल रही है। अतः डीआरएम समस्तीपुर से आग्रह पूर्वक निवेदन करते है कृपया इसे संज्ञान में लेते हुए अभिलंब अपने स्तर से सफाई कर्मियों द्वारा नाले की गाद को निकलवाया जाए ताकि आम अवाम को किसी तरह का कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, रेलवे कैंपस में 1962 से एक मिडिल स्कूल चल रहा है जो की मेरे वार्ड संख्या 13 कटहलबाड़ी दरभंगा में मात्र एक ही स्कूल है जो आपके रेलवे कैंपस में चल रहा है। आपसे आग्रह है की आप स्वयं इसका विजिट करते हुए उचित दिशा निर्देश देने की कृपा करेंगे। जिसके लिए हम सभी मोहल्ला वासी आपके आभारी रहेंगे क्योंकि शिक्षा मंदिर में आपका सहयोग अपेक्षित है। आपका रेलवे क्वार्टर जो मेरे वार्ड के अंतर्गत आता है जिसमें बिहार सरकार का जो सड़क था उसको मैंने अपने स्तर से निर्माण करा चुके है लेकिन रेलवे के अधीन जो सड़क है उसका बहुत ही जर्जर स्थिति है जिसके लिए आग्रह करते हैं आप स्वयं एक समय निर्धारित कर सर्वे करेंगे तो सभी समस्याओं का निदान निश्चित रूप से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *