अन्य

अगलगी की घटना पर शीशो पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

दरभंगा। शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे सदर प्रखंड अंतर्गत शीशो पंचायत के केतुका गाँव में अगलगी की घटना में पाँच परिवारों के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना में स्थानीय निवासी ललित सहनी, अजय सहनी, छोटे सहनी,फेकन सहनी, राजगीर सहनी के आवास सहित घर में रखा सारा सामान एवं पशुधन जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक, संजय सरावगी घटनास्थल पर पहुँचे। पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीडित परिवारों को ढाढ़स बंधाया व हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। पीड़ितों ने बताया सुबह करीब 4 बजे आग लगने की घटना अचानक हुई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर उपस्थित श्री सरावगी ने ज़िलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर अविलंब पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराने एवं राहत की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। मौके पर शीशो पंचायत के मुखिया अजय ठाकुर, भाजपा नेत्री आरती कुमारी, पंचायत सदस्य राजीव यादव, कमलेश मिश्रा सिवालक सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *