अन्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन परियोजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

दरभंगा। जिलाधिकारी दरभंगा, कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज दरभंगा जिले में संचालित विभिन्न भू-अर्जन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक हुई।जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया के जिन परियोजनाओं में अवार्ड की घोषणा की जा चुकी है,उन सभी मामलों में अभियान चलाकर संबंधित रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान करना सुनिश्चित करें,ताकि किसी भी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संबंधित अधियाची विभाग को निर्देशित किया कि शेष प्रकल्पित राशि अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे मुआवजा भुगतान एवं अन्य प्रक्रियाओं में समस्या न आए। उन्होंने यह भी कहा जिन योजनाओं में दखल-कब्जा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है,उन योजनाओं में यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करायें ,ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुँच सके। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए भू-अर्जन से संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से निष्पादित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बालेश्वर प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *