मनोरंजन

रोते- राेते Bigg Boss के घर से बाहर निकले आसिफ खान , फैंस बोले- आम्रपाली को निकालो

डेस्क:  बिग बॉस 20 अपने कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोकझोंक, विवादों और बदलते समीकरणों की वजह से चर्चा मे चल है। पिछले कुछ हफ्तों में घर के अंदर स्काउटओपी और लव गिल के बीच के रिश्तों पर काफी ध्यान रहा है।  इस ‘वीकेंड का वार’ में एक भावुक कर देने वाला एविक्शन देखने को मिला, जिसमें ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान को शो से बाहर होना पड़ा।  आसिफ के साथ उदिति सिंह, अरिशफा खान, स्काउट, आम्रपाली दुबे और कनिका मान भी नॉमिनेटेड थे।

सलमान खान ने आसिफ के बाहर होने की घोषणा की और उनके खेल की तारीफ भी की। जैसे ही सलमान खान ने उनका नाम लिया, स्काउट और यंग डीएसए फूट-फूट कर रो पड़े। लव गिल, आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान भी भावुक हो गईं। वहीं, आसिफ के बाहर होने की खबर सुनकर कनिका हैरान रह गईं। घर से बाहर निकलते समय आसिफ की आंखें भी नम हो गईं और घर को छोड़ने से पहले उन्होंने आखिरी बार BB न्यूज़ पर बात की।
अपने आंसुओं को रोकते हुए उन्होंने कहा- “दोस्तों ‘बीबी न्यूज़’ (BB News) के आखिरी एपिसोड में आपका स्वागत है। अभिनेता आसिफ खान का सफर यहीं खत्म होता है। मैं आपसे जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघर में एक नए किरदार के रूप में फिर मिलूंगा। आप देख रहे थे ‘बीबी न्यूज़’, तथास्तु (TathasTwo)।” शो से बाहर आने के बाद, एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस सफर के लिए अपना आभार व्यक्त किया।
इंस्टाग्राम पर अपने बाहर होने का एक वीडियो शेयर करते हुए, एक्टर ने कैप्शन में लिखा- “धन्यवाद, बिग बॉस। धन्यवाद, साथी कंटेस्टेंट्स। धन्यवाद, दर्शकों। यह सफर मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अध्याय रहेगा। फिलहाल, बिग बॉस के घर से विदा लेता हूं। लेकिन वादा करता हूं, हम बहुत जल्द फिर मिलेंगे! तथास्तु!” आसिफ के बाहर होने पर कई फैंस हैरान रह गए। एक कमेंट में लिखा था, “अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आसिफ को आम्रपाली से कम वोट मिले, बॉलीवुड में तो उनकी ठीक-ठाक पहचान है।” एक और कमेंट आया, “पहली बार बुरा लगा, और वह सच में आम्रपाली से ज्यादा डिजर्व करते थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *