अन्य

मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय में चलाया सदस्यता अभियान

दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा आज महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय में महाविद्यालय अध्यक्ष शिवम झा के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी ने अपने बयान में कहा छात्र छात्राओं को मिथिला स्टूडेंट यूनियन विगत कई वर्षों से छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता,समय पर नामांकन, छात्र संघ चुनाव एवं मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर लगातार संघर्ष करता आ रहा है। संगठन का उद्देश्य छात्रों की आवाज को सशक्त मंच देना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है मिथिला के छात्रों के साथ हो रहे शैक्षणिक अन्याय को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन लगातार छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी छात्रहित में हर संघर्ष को पूरी ताकत के साथ लड़ेगा। सदस्यता अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा, जिससे छात्रों की आवाज और बुलंद होगी। विश्वविद्यालय कोषाध्यक्ष नारायण मिश्रा, शिवम ठाकुर, पिंटू यादव, शुभम ठाकुर, महाविद्यालय अध्यक्ष शिवम झा ने कहा वर्तमान समय में छात्रों को एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होना बेहद जरूरी है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन छात्रहित से जुड़े हर मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है,सदस्यता अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। छात्रों ने संगठन की विचारधारा और संघर्षों की सराहना करते हुए इसे और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की वे अधिक से अधिक संख्या में मिथिला स्टूडेंट यूनियन से जुड़ें और छात्र हित की इस लड़ाई में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *